दिल्ली (मानवीय सोच) ‘दंगल गर्ल’ गीता फोगाट ने गुरुवार शाम ट्वीट करते हुए दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं अपने पति पवन सरोहा के साथ दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे अपने भाई-बहनों से मिलने जा रही थीं. इसी दौरान करनाल बाइपास पर दिल्ली पुलिस ने रोक लिया.
मुझे और मेरे पति पवन सरोहा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
बहुत दुःखद— geeta phogat (@geeta_phogat) May 4, 2023
इसके बाद फिर हमें थाने ले गए और कहने लगे कि दो ही रास्ते हैं या तो वापस चले जाओ या फिर पुलिस के घर चलो. इसके बाद हमें गिरफ्तार कर लिया गया. ये बहुत ही दुखद है.’ हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
कल रात पुलिस और पहलवानों के बीच हुआ था बवाल
गौरतलब है कि, बुधवार रात को जंतर मंतर पर हुए बवाल के बाद पहलवानों में काफी गुस्सा है. पहलवानों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात को धरना दे रहे पहलवानों के साथ मारपीट की. इस हाथापाई में कुछ पहलवानों के सिर में चोटें भी आई हैं. इस घटना के बाद विनेश फोगाट ने ऐलान किया है
