ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली दंगे 2020 : ताहिर हुसैन ने की 3 FIR रद्द करने की मांग

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस और अन्य प्रतिवादियों को पूर्व निगम पार्षद ताहिर हुसैन की तरफ से दायर याचिकाओं पर नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता ने फरवरी 2020 की उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा के संबंध में खजूरी खास पुलिस स्टेशन में दर्ज 3 एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। ताहिर हुसैन ने इन मामलों से संबंधित कार्यवाही पर रोक लगाने की भी मांग की है।

जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता की बेंच ने मामले में दिल्ली पुलिस और शिकायतकर्ताओं को नोटिस जारी किया। इस बीच, बेंच ने निचली अदालत के समक्ष कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने दिल्ली पुलिस की तरफ से नोटिस स्वीकार किया है। बेंच 25 जनवरी, 2023 को इन याचिकाओं पर आगे सुनवाई करेगी। पेश मामले में याचिकाकर्ता ताहिर हुसैन के वकील ने कहा है कि सभी एफआईआर एक ही घटना से संबंधित हैं, केवल पीड़ित/शिकायतकर्ता अलग हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरोप पत्र दायर किए गए हैं, सभी में एक ही आरोप हैं।

वकील ने कहा कि ये एफआईआर दंगा, आगजनी, जनता को नुकसान पहुंचाने और आपराधिक साजिश से संबंधित हैं। अगर याचिकाकर्ता पर दिल्ली दंगों की एक बड़ी साजिश का आरोप लगाया गया है, तो अलग-अलग जगह के दंगों के मामलों में साजिश का आरोप कैसे लगाया जा सकता है। साजिश एक ही मामला चल सकता है।

ज्ञात रहे कि ताहिर हुसैन उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की एक बड़ी साजिश से जुड़े मामले में भी आरोपी है। उस पर उमर खालिद, शरजील इमाम, सफूरा जरगर और अन्य आरोपियों के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैरकाननी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वह आईबी कर्मी अंकित शर्मा की कथित हत्या से जुड़े मामले में भी आरोपी है। वह दंगों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में भी आरोपी है और इस मामले में गिरफ्तारी के बाद से ही वह हिरासत में है।

Scroll to Top