ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली विश्वविद्यालय: छात्र संगठनों ने फीस में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) (AISA) और क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के सदस्यों ने दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) में प्रस्तावित फीस वृद्धि और चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूपी) के खिलाफ बुधवार को कला संकाय के बाहर प्रदर्शन किया. वामपंथी छात्र संगठनों (Student Union) के प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय से चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम की समीक्षा करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि यह मुख्य विषयों को कम करता है और छात्रों पर वित्तीय बोझ बढ़ाता है. छात्रों ने तख्तियां लेकर नारेबाजी की जिन पर लिखा था, ‘फीस संरचना के ढांचे को तर्कसंगत बनाने के नाम पर फीस में वृद्धि को बंद करें’, ‘एफवाईयूपी को टालें और समीक्षा करें’ और ‘एफवाईयूपी वापस लो’.

छात्र संगठनों का यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब एफवाईयूपी के पहले सेमेस्टर के पाठ्यक्रम पर चर्चा करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की बैठक हुई है. आइसा के एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘हम दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा डिग्रियों को समाप्त करने, शिक्षकों के लिए नौकरी कम करने, केवल पहले सेमेस्टर के पेपर के लिए पाठ्यक्रम पास करने की जल्दबाजी की कवायद को खारिज करते हैं.” दिल्ली विश्वविद्यालय की योजना शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से ही नए पाठ्यक्रम को लागू करने की है.  विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की बुधवार को होने वाली बैठक के दौरान 100 से अधिक स्नातक पाठ्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी.

 

Scroll to Top