अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुखर हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने लखनऊ विश्वविद्यालय गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू किया है। परिणाम पर आपत्ति जताते हुए व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए है। संगठन का की मांग है कि परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई भी हो। संगठन के छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान जोरदार विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम में साफ-साफ दिख रहा है कि गड़बड़ी हुई है, उन्होंने कहा कि इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाई जाए।
