ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कोविड की तर्ज पर होगी डेंगू मरीजों की निगरानी

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  डेंगू मरीजों की निगरानी कोविड की तर्ज पर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में अस्पताल में भर्ती मरीजों की हर दिन की रिपोर्ट तैयार होगी। जिन मरीजों की स्थिति गंभीर होगी, उन्हें चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जाएगा। इस संबंध में सभी सीएमओ व सीएमएस को निर्देश भेजे गए हैं।

प्रदेश में डेंगू के करीब 14 हजार से अधिक मरीज हैं। इन्हें भर्ती करने के लिए सभी जिलों में डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल खोले गए हैं। इन अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। अब शासन ने डेंगू मरीजों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि कोविड की तरह हर दिन अस्पताल में भर्ती व डिस्चार्ज होने वाले डेंगू मरीजों की रिपोर्ट तैयार की जाए। अगर किसी मरीज की हालत में निरंतर गिरावट हो रही है तो उसे चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जाए।

इसी तरह निजी अस्पतालों को भी निर्देश दिया गया है कि डेंगू मरीजों को भर्ती करें तो तत्काल संबंधित सीएमओ कार्यालय को सूचना दें। ताकि संबंधित जिलों में भर्ती डेंगू मरीजों के बारे में स्पष्ट रिपोर्ट तैयार हो सके। महानिदेशक डॉ. लिली सिंह ने बताया कि प्रदेश में डेंगू की स्थिति नियंत्रित है। लखनऊ, प्रयागराज में मरीजों की संख्या ज्यादा है। यहां विशेष निगरानी की जा रही है। सभी जिलों में एंटी लार्वा एवं फॉगिंग का असर दिखने लगा है।

 

Scroll to Top