ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रक्तदान कर अमृत महोत्सव का किया शुभारंभ

लखनऊ  (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शनिवार को लखनऊ में रक्तदान अमृत महोत्सव का धूमधाम से आगाज हुआ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल पहुंच रक्तदान अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। खुद रक्तदान किया। साथ ही प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की।

लखनऊ में 46 स्थानों पर रक्तदान अमृत महोत्सव हो रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में सुबह रक्तदान महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदान कर लोगों से इस नेक काम में सहभागी बनने की अपील की। रक्तदान के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। तरक्की कर रहा है। गरीबों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। गरीबों की कल्याणकारी योजनाएं ईमानदारी से लागू हो रही हैं। गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ देश को आगे बढ़ाया, बल्कि जनता के सुरक्षा कवच बने। कोरोना वायरस से अपनी सूझबूझ व रणनीति से मुकाबला किया। अर्थव्यवस्था को भी बरकरार रखा। जबकि दूसरे देशों में में संक्रमण का भयानक रूप देखने को मिला। अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री को चाहती है। हम सब ईश्वर से कामना करते हैं कि वह स्वस्थ रहें। देश को प्रगति पथ पर आगे ले जाएं।

रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में भागीदार बने
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इस मौके पर सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ आनंद ओझा, सीएमएस डॉक्टर आरपी सिंह ने रक्तदान के बाद डिप्टी सीएम को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Scroll to Top