ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया बड़ा एलान

लखनऊ  (मानवीय सोच)  लखनऊ  का नाम ‘लखनपुर’ या ‘लक्ष्मणपुर’ करने की मांग के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  ने बुधवार को कहा कि यह सर्वविदित है कि पहले यह शहर ‘लक्ष्मण नगरी’ था और अब जैसी स्थिति होगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए यहां डिप्टी सीएम आए थे.

लखनऊ का नाम बदलने की मांग के बारे में पूछे जाने पर पाठक ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह सर्वविदित है कि पहले लखनऊ ‘लक्ष्मण नगरी’ थी. अब जैसी स्थिति होगी हम आगे बढ़ेंगे.’ यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार नाम बदलने को आगे बढ़ाएगी, पाठक ने कहा, ‘हम आप सभी को इसके बारे में बताएंगे.’ बीजेपी के प्रतापगढ़ सांसद संगमलाल गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर लखनऊ का नाम बदलकर ‘लखनपुर या लक्ष्मणपुर’ करने की मांग की थी और कहा था कि 18वीं शताब्दी में नवाब आसफुद्दौला ने इसका नाम बदलकर लखनऊ कर दिया था

राहुल गांधी के बयान पर जवाब
बीजेपी सांसद ने पत्र में कहा था कि भगवान राम ने भाई लक्ष्मण को यह शहर दिया था और इसे पहले लखनपुर या लक्ष्मणपुर के नाम से जाना जाता था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बयान कि 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद व्यवसायी गौतम अडानी के व्यावसायिक भाग्य और व्यक्तिगत संपत्ति में भारी वृद्धि हुई, के बारे में पूछे जाने पर पाठक ने कहा उनका ‘मानसिक संतुलन’ पूरी तरह बिगड़ चुका है.

मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने यह बयान दिया था. पाठक ने कहा, ”जब भी कांग्रेस की सरकारें थीं, सैकड़ों घोटाले हुए. कांग्रेस पार्टी ने अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम किया हैं.” बीजेपी के करीब आ रही सुभासपा ने गाजीपुर जिले का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम पर रखने की मांग दोहराई है. पार्टी नेता अरूण राजभर ने ट्विटर पर यह मांग दोहरायी और 2017 में पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा गया एक पत्र भी पोस्ट किया.

Scroll to Top