उमेश पाल के घर जाएंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, उनकी मां और पत्नी से करेंगे मुलाकात

प्रयागराज  (मानवीय सोच)  डिप्टी सीएम रविवार को अधिवक्ता उमेश पाल के घर जाएंगे। इस दौरान वह उनकी मां और पत्नी से मुलाकात करेंगे। बता दें कि 24 फरवरी को ही उमेश पाल की उनके घर के पास हत्या कर दी गई थी। डिप्टी सीएम का दोपहर दो बजे उमेश पाल के घर जाने का कार्यक्रम है।

इसके पूर्व वह सुबह 11 बजे सांसद केशरी देवी पटेल के आवास पर भाजपा से महापौर टिकट का आवेदन करने वाले आवेदकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे केंद्रीय कार्यालय में पार्षद आवेदकों, शाम छह बजे चिकित्सकों के साथ होटल अजय इंटरनेशनल, सात बजे सारस्तव पैलेस में अधिवक्ता सम्मेलन एवं रात आठ बजे पृथ्वी गार्डन में वह व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *