पीएम मोदी से मिलने के बाद बोले डिप्‍टी सीएम केशव : यूपी में जीतेंगे सभी 80 लोकसभा सीटें

लखनऊ: (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद राज्य की सभी लोक सभा सीटें जीतने का दावा किया है। उत्तर प्रदेश में 80 लोक सभा सीटें हैं। संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मौर्य ने कहा कि यूपी में होने वाले निकाय और 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज उन्होंने प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया है।

मीडिया से बात करते हुए मौर्य ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में पूरा माहौल भाजपामय है, पार्टी बहुत मजबूत है और इसे और ज्यादा मजबूत करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2023 में नगर निकाय और 2024 में लोक सभा चुनाव में फिर से कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2024 में भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 में से सभी 80 सीटों पर जीतने जा रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *