डिप्टी सीएम ने सुस्त कार्यप्रणाली पर अफसरों को लगाई फटकार

सुल्तानपुर (मानवीय सोच) डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिले की सुस्त कार्यप्रणाली पर फटकार लगााते हुए योजनाओं को बेहतर ढंग से अनुपालन का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सुल्तानपुर को बेहतर बनाना सभी का दायित्व है।

सोमवार सुबह सवा आठ से सवा नौ बजे तक चली बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। बैठक के बाद वह मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचे। जहां आपातकालीन विभाग में भर्ती मरीजों का हाल पूछा। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में निर्माणाधीन भवन के बारे में लोनिवि अधिकारियों से जानकारी ली।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, डीएम जसजीत कौर, सीडीओ अंकुर शर्मा, सीएमओ डॉ डीके त्रिपाठी व सीएमएस डॉ. सलिल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *