ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘उमेश पाल अपहरण कांड झूठा था…’, बताने वाले डिप्टी एसपी मुश्किल में, अतीक का किया था बचाव

प्रयागराज (मानवीय सोच) माफिया अतीक अहमद के मददगारों में सीबीआई के एक डिप्टी एसपी भी शामिल हैं। डिप्टी एसपी अमित कुमार ने उमेश पाल अपहरण कांड में एमपीएमएलए कोर्ट में अतीक के पक्ष में गवाही दी थी और उमेश पाल अपहरण कांड को झूठा करार दिया था। 

इस मामले की शिकायत अभियोजन ने प्रदेश सरकार से की तो गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई। अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले सीबीआई के कुछ अफसरों ने एमपीएमएलए कोर्ट में आकर पूरी पत्रावलि देखी। अब डिप्टी एसपी अमित कुमार और अतीक के बीच संबंधों की भी जांच होगी।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने डीएम को सीबीआई के डिप्टी एसपी अमित कुमार के बारे में शिकायत भेजी थी कि अमित कुमार ने अतीक के पक्ष में विधि विरुद्ध गवाही दी थी। बाद में अतीक को इसी मामले में आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई गई। शासन को पत्र पहुंचा तो गृह मंत्रालय को पूरी रिपोर्ट सौंपी गई। 

Scroll to Top