ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नासिक की फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया, एक की मौत

मुंबई:  (मानवीय सोच)  महाराष्ट्र के नासिक में आज एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि नासिक के मुंढेगांव में स्थित एक कारखाने में सुबह 11 बजे बॉयलर विस्फोट के बाद आग लग गई. इससे एक व्यक्ति की मौत होने और कम से कम 17 लोगों के घायल होने की खबर है. राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर दुख जताया है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं.

घटना के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, ”नासिक जिले के इगतपुरी के पास जिंदल कंपनी में विस्फोट होने से एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. प्रशासन की ओर से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं. दमकल की और गाड़ियां भी बुलाई गई हैं.”

उन्होंने कहा कि, ”अब तक कुल 19 लोगों को निकाला गया है और 17 लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर है और दुर्भाग्य से एक की मौत हो गई है. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं.”

उन्होंने कहा कि, ”मैं लगातार कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के संपर्क में हूं और आपात स्थिति के लिए सेना के दो हेलीकॉप्टर भी तैयार रखे गए हैं.”

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने एएनआई से कहा कि, जिंदल कंपनी की एक पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट हुआ है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बचाव अभियान अभी भी जारी है. 

उन्होंने कहा कि, यहां स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और जिले के पालक मंत्री मौजूद हैं. महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. पॉली फिल्म फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए टीमें तैनात की गई हैं.

फैक्ट्री में लगी आग काफी भीषण बताई जा रही है. अंदर कई कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है. अभी तक अंदर फंसे मजदूरों की संख्या के बारे में सही जानकारी उपलब्ध नहीं है. जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, महानगर पालिका में  बेड खाली किए जा रहे हैं. हालांकि अधिकारियों के मुताबिक अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है. फिलहाल राहत एवं बचाव के प्रयास जारी हैं.

Scroll to Top