देवेंद्र फड़णवीस ने साझा किया निर्माणाधीन राम मंदिर का एरियल व्यू

महाराष्ट्र  (मानवीय सोच) CM एकनाथ शिंदे CM बनने के बाद पहली बार अपने सभी विधायकों और सांसदों के साथ अयोध्या पहुंचे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन कर एकनाथ शिंदे अपने आप को हिंदुत्व की राजनीति करने वाले नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश में हैं. शिंदे के अयोध्या दौरे को लेकर पूरे अयोध्या में शिवसेना के झंडे और मुख्यमंत्री के बैनर लगाए गए हैं. वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अचानक पहुंच गए और उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने अयोध्या दौरे को लेकर ट्वीटर पर एक वीडिया भी शेयर किया है. यह वीडियो हेलीकॉप्टर ने बनाया गया है, वीडियो में राम मंदिर निर्माण कार्य को दिखाया गया है. उन्होंने वीडियो शेयर कते हुए लिखा, “इस तरह अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है. हेलिकॉप्टर से लखनऊ से अयोध्या के रास्ते का एरियल व्यू. ‘जय श्री राम’.”

एक और ट्वीट में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, “सदियों से चली आ रही हिंदू मन की आशा जल्द ही पूरी हो रही है. अयोध्या नगरी में अयोध्या के राजा प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *