ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नशे में धुत व्यक्तियों को विमान में चढ़ने से रोके DGCA

दिल्ली  (मानवीय सोच)  महिला आयोग ने विमान में दुर्व्यवहार के बढ़ते मामलों के बीच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं. इन दिशानिर्देशों में नशे में धुत व्यक्तियों को विमान में चढ़ने से रोकने, सीमित मात्रा में शराब के सेवन की अनुमति देने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और यौन उत्पीड़न को लेकर कर्मचारियों को जागरूक बनाने के लिए कहा गया है. आयोग ने महानिदेशालय को लिखे पत्र में कहा है कि उसने हाल के महीनों में विमानों में दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं पर गौर किया है. ऐसी घटनाएं यात्रियों के लिए बेहद अप्रिय और कष्टादायी होती हैं.

आयोग ने कहा कि हाल में दो विमानों में यात्रियों द्वारा उत्पीड़न और दुराचार के मामले मीडिया में आए हैं. एक मामला 26 नवंबर, 2022 को सामने आया, जिसमें न्यूयॉर्क से नयी दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान में कथित तौर पर एक व्यक्ति ने 70 वर्षीय एक महिला को गुप्तांग दिखाया और उन पर पेशाब किया.

6 दिसंबर 2022 को सामने आए दूसरे मामले में पेरिस से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान में एक व्यक्ति ने एक महिला यात्री की सीट पर पेशाब कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों मामलों में आरोपी व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में थे.” आयोग ने कहा कि उसने इन घटनाओं का स्वत: संज्ञान लेते हुए डीजीसीए को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें इन घटनाओं में उसके द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण मांगा गया है.

इसके अलावा आयोग ने ऐसे मामलों से निपटने के लिए डीजीसीए द्वारा विमानन कंपनियों को जारी दिशा-निर्देशों के बारे में भी जानकारी मांगी है. आयोग ने डीजीसीए को जारी दिशा-निर्देशों में नशे में धुत व्यक्तियों को विमान में चढ़ने से रोकने, सीमित मात्रा में शराब के सेवन की अनुमति देने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और यौन उत्पीड़न को लेकर कर्मचारियों को जागरूक बनाने के लिए कहा है.

Scroll to Top