नई दिल्ली: (मानवीय सोच) डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन, यानी डीजीसीए (DGCA) ने एयरलाइनों से कहा है कि, मास्क (Mask) नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के मामले बढ़ने पर यह निर्देश दिए गए हैं. एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने एयरलाइनों से मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है. एयरपोर्टों और एयरलाइंस में अचानक निरीक्षण किया जाएगा और नियम का पालन नहीं करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की जाएगी.
एयरलाइनों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि यात्री विमानों के अंदर मास्क (Mask) पहनें, एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए (DGCA) ने आज कोविड (COVID) के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्देश दिए. उसने कहा कि, यदि कोई यात्री निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो एयरलाइन द्वारा यात्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. डीजीसीए ने कहा कि हवाई अड्डों और एयरलाइनों में यात्रियों का औचक निरीक्षण किया जाएगा.
डीजीसीए ने कहा है कि एयरलाइनों को यह सुनिश्चित करना होगा कि यात्री पूरी यात्रा के दौरान फेस मास्क ठीक से पहनें और विभिन्न प्लेटफार्मों के जरिए समुचित सैनेटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए.
गौरतलब है कि भारत में बुधवार को सुबह समाप्त 24 घंटे में कोरोना के 9062 नए मामले दर्ज किए गए. जबकि मंगलवार को कोरोना के 8813 मामले सामने आए थे. इस लिहाज से आज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे में 15,220 मरीज कोरोना से उबरे. जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 4,36,54,064 तक पहुंच गया. भारत में कोरोना के एक्टिव लोड की संख्या 1,05,058 है. वहीं सक्रिय मामले 0.24% हैं. जबकि रिकवरी दर वर्तमान में 98.57 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,64,038 परीक्षण किए गए. जिसके बाद कोरोना के कुल परीक्षण का आंकड़ा 88.10 करोड़ तक पहुंच गया.
