धन वर्षा गिरोह अमीर बनाने का लालच देकर करते हैं गैर कानूनी काम।

धनारी क्षेत्र के वमनपुर गांव के रहने वाले एक राजपाल नाम के व्यक्ति ने संभल पुलिस में शिकायत दर्ज की है। कि लखन, रिंकू, अजय, और दुर्जन नाम के व्यक्ति इलाज करने के बहाने जबरन मुझे नरोरा (बुलंदशहर) ले गए वहां से फिर आगरा ले आए और मेरे हाथ पांव बांध दिए।

मुझ पर तंत्र क्रिया कर के मेरी बलि देने की कोशिश की। मैं जोर से चीखने लगा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकले। राजपाल की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उनके मोबाइल फोन की जांच की तो वह हैरान रह गए। उनके मोबाइल फोन में बहुत से लड़के-लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो पाए गए। पुलिस ने कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार करके धन वर्षा तंत्र क्रिया गिरोह का खुलासा किया।

पूछताछ से पता चला है कि यह लोग एक गिरोह चलाते थे। जिसमें गरीब लोगों को धनवान बनने का लालच देकर उन्हें ठगते थे और लड़के-लड़कियों का यौन शोषण करते थे। यह गिरोह दुर्लभ चीजों पर तंत्र विद्या करने का दावा करता था। जिसमें दो मुंह वाले सांप, उल्टे पैदा होने वाले लड़के और लड़कियां, 20 नाखून वाला कछुआ यह सब शामिल थे।

यह लोग हमेशा ऐसे लड़के लड़कियों को टारगेट करते थे जिनकी उम्र 18 से अधिक वर्ष की हो और जिनके शरीर पर कोई दाग ना हो लंबाई लगभग 5 फीट होनी चाहिए और रंग साफ होना चाहिए लड़कियों के लिए एक और शर्त थी कि वह कुंवारी होनी चाहिए। यह लोग अपने काम का वीडियो बनाकर प्रचार भी करते थे।