‘हेराफेरी’ में बर्खास्त 7 पुलिस कर्मियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, भेजे जा सकते हैं जेल

वाराणसी : (मानवीय सोच) बैजनत्था क्षेत्र की आदि शंकराचार्य कॉलोनी स्थित गुजरात के फर्म के कार्यालय में 1.40 करोड़ रुपये की डकैती के मामले में बर्खास्त किए गए भेलूपुर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष रमाकांत दुबे सहित सात पुलिस कर्मियों की मुश्किलें आने वाले दिनों में अभी और बढ़ेंगी। पुलिस के अनुसार, भेलूपुर थाने में दर्ज डकैती के मुकदमे में बर्खास्त पुलिसकर्मी आरोपी बनाकर जेल भेजे जा सकते हैं।

गिरफ्तारी से बचने के लिए सातों पुलिस कर्मी कानून के जानकारों से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। वहीं, गुजरात की जिस फर्म की ओर से दावा किया गया था कि 1.40 करोड़ रुपये उसके कार्यालय से लूटे गए हैं, उसके मालिक और स्टाफ से पुलिस और आयकर विभाग जल्द ही अलग से विस्तार पूछताछ करने की तैयारी में है।

बर्खास्त पुलिस कर्मियों को लेकर महकमे मेंजबरदस्त चर्चा रही। पुलिस कर्मियों का ही कहना था कि पैसे की गिनती सीसी कैमरे के सामने हुई थी। जितनी बरामदगी दिखाई गई है, पैसा उससे कहीं ज्यादा था। हिस्से में मिलने वाले पैसे को लेकर असंतुष्ट एक दरोगा ने एक अफसर से पूरे प्रकरण के बारे में चर्चा कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *