ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कमलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलों को दिग्विजय सिंह ने किया खारिज

कांग्रेस के वरिष्ठ नता कमलनाथ के भाजपा  में जाने की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस में हैं, और हमेशा रहेंगे।

कमलनाथ हैं कांग्रेस का हिस्सा- दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि कमलनाथ की निष्ठा कांग्रेस के साथ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कमलनाथ कांग्रेस का हिस्सा हैं और रहेंगे। साथ ही उन्होंने मीडिया से गलत खबरें प्रसारित नहीं करने का भी आग्रह किया।

दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा- ‘कमलनाथ कांग्रेस में थे हैं और रहेंगे। मीडिया झूठ फैलाना बंद करे।

अपने बेटे के साथ दिल्ली पहुंचे थे कमलनाथ

दरअसल, शनिवार को मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल बढ़ गई। जब कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ अचानक दिल्ली पहुंच गए। इसके बाद से उनके कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी।

दावों को खारिज कर चुके हैं कमलनाथ

हालांकि, कमलनाथ की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन जब मीडिया ने कमलनाथ से पार्टी छोड़ने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने सभी दावों को खारिज कर दिया और कहा कि अगर कुछ होगा तो मीडिया को बताया जाएगा।

Scroll to Top