लखनऊ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शुरू

लखनऊ विश्वविद्यालय का 67 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन हो गया है। इस दौरान एक लाख 6 हजार 306 स्टूडेंट्स को डिग्री बांटी जा रही हैं। जिसमें  62111 लड़कियां और 44195 लड़के शामिल हैं। इसके साथ ही 107 मेधावियों को 198 मेडल दिए जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा की जा रही है।

मुख्य अतिथि के तौर पर नालंदा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति और कंप्यूटर वैज्ञानिक, परम सुपर कंप्यूटर के  जनक पद्मम भूषण डॉ. विजय पांडुरंग भातकर, अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग योगेन्द्र उपाध्यायय शामिल हुए एंव विशिष्ट अतिथि के रुप में राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग की रजनी तिवरी मौजूद हैं।

डिजी लाकर में छात्रों की डिग्री और मार्कशीट अपलोड कर दी गई हैं। जिसे कुलाधिपति ने अपने अपलोड किया है। वहीं हार्ड कॉपी दीक्षांत समारोह के तुरंत बाद सभी छात्रों को भारतीय पोस्ट के माध्यम से उनके घर भेजवा दी जाएंगी। अब तक ABC ID 3,40,351 छात्रों की बन गई है।