डिंपल यादव ने नुक्कड़ सभाओं में मांगा वोट ; व्यापार सभा भी उतरी मैदान में

लखनऊ (मानवीय सोच) मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूर्व सांसद डिंपल यादव ने शनिवार को चुनाव कार्यालय जीटी रोड कुरावली से जनसंपर्क शुरू किया. उन्होंने सतीश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य के जीटी रोड स्थित आवास, ग्राम पनवाह, सरीफपुर, पहाड़पुर, इसईखास, सोनई, पडरिया चौराहा, ज्योति, नई मंडी के सामने श्याम सुन्दर सक्सेना के आवास पर संपर्क किया.

मैनपुरी के लोगों को भटका नहीं सकती बीजेपी: डिंपल

डिंपल यादव ने कई नुक्कड़ सभाओं में जनता से कहा कि यहां के मतदाता 05 दिसंबर 2022 को समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल वाले बटन को ईवीएम में दबा कर इतिहास रचने जा रहे हैं. कुरावली में उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को नेताजी मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़ाने का काम किया. समाजवादी पार्टी की सरकार ने इस क्षेत्र में बहुत काम किया है. यहां के लोगों को भाजपा भटका नहीं सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *