ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से लखनऊ नहीं शिफ्ट होगा, डेप्‍युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया स्‍पष्‍ट

लखनऊ:  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशालय को प्रयागराज से लखनऊ शिफ्ट किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इसको लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर स्‍पष्‍टीकरण दिया है। उन्‍होंने कहा है कि प्रयागराज से उच्च शिक्षा निदेशालय लखनऊ ट्रांसफर नहीं होगा। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने गलत आदेश जारी करने की जांच कराने की बात कही है। बता दें, हाल ही में उच्च शिक्षा निदेशालय को लखनऊ ट्रांसफर किए जाने को लेकर विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने उच्च शिक्षा निदेशक को एक पत्र लिखा था।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रयागराज से उच्च शिक्षा निदेशालय लखनऊ स्थानांतरित नहीं होगा। कोई नया कार्यालय आये लेकिन जो है वह नहीं जाये यही प्रयास था है और रहेगा। उपमुख्यमंत्री ने गलत आदेश जारी करने की जांच कराने की बात भी कही है। उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा- गौरव हैं राज्य और केंद्र सरकार के कार्यालय।

अपने ट्वीट में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक पत्र भी संलग्न किया है। विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर बताया है कि इससे निदेशालय के कार्मिकों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है कि सम्पूर्ण निदेशायल को लखनऊ प्रतिस्थापित किये जाने को लेकर निर्णय ले लिया गया है। पत्र में इसको लेकर स्पष्ट कर बताया गया है कि उच्च शिक्षा विभाग के निदेशालय शासन और अन्य प्रशासनिक शाखाओं के बीच समुचित समन्वय करने हेतु शासन स्तर पर विचार किया जा रहा है। निदेशायल उच्च शिक्षा को पूर्ण रूप से लखनऊ में स्थापित करने का कोई भी निर्णय किसी भी स्तर पर अभी नहीं लिया गया है।

बता दें, नए साल के जश्न के बीच सोमवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक शासनादेश ने प्रयागराज से लेकर राजधानी लखनऊ तक हड़कंप मचा दिया था। जिसमें शासन स्तर के विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा गया। जिसमें बताया गया कि शासकीय कार्यहित में उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज को लखनऊ में प्रतिस्थापित किए जाने के लिए उच्च स्तर से निर्देश प्राप्त हुए हैं। पत्र में कहा गया था कि इस मामले में प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध करा दिया जाए। वहीं इस पत्र के वायरल होने के बाद शिक्षकों और प्रतियोगी छात्रों ने विरोध करना शुरू कर दिया था।

Scroll to Top