ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में तीन जिलों के जिलाधिकारी बदले

यूपी  (मानवीय सोच)  मंगलवार रात संतकबीरनगर, अंबेडकर नगर और हापुड़ के जिलाधिकारी सहित कई अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव व विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर अनिल पाठक निदेशक सूडा बनाए गए हैं। हालांकि, तबादलों की सूची अभी भी जारी नहीं की गई है।

इसी तरह प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक को सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजस्व परिषद में सदस्य रजनीश गुप्ता को प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक्षारत लीना जोहरी को प्रमुख सचिव आयुष एवं स्टांप रजिस्ट्रेशन का प्रभार सौंपा गया है।

गोरखपुर के नगर आयुक्त आंबेडकर नगर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। आईएएस प्रेरणा शर्मा को जिलाधिकारी हापुड़ नियुक्त किया गया है जबकि आईएएस मेघा रूपम को एसीईओ ग्रेटर नोएडा बनाया गया है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति व अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति से लौटे कई आईएएस अधिकारी नई तैनाती का इंतजार कर रहे थे। प्रतीक्षारत अधिकारियों को नई तैनाती दे दी गई है। 

आईएएस अनिल पाठक को पहले ही निदेशक सूडा व बनाए जाने की चर्चा थी। 

Scroll to Top