ईद के मौके पर लागू रहेगी डायवर्जन व्यवस्था

लखनऊ (मानवीय सोच) ईद-उल-फितर (ईद) के पर्व के मौके पर शनिवार को डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर के मुताबिक शिया समुदाय और सुन्नी समुदाय के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इस दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को किसी प्रकार की समस्या आने पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

शिया-सुन्नी समुदाय के लिए डायवर्जन व्यवस्था :

-ईद के दिन विक्टोरिया स्ट्रीट पर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। इसी प्रकार आसिफी इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद की तरफ से आने वाले वाहन दूसरी तरफ मोड़ दिए जाएंगे। शाहमीना रोड पर भी नमाज पढ़ने वाले व्यक्तियों को छोड़कर किसी को नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं विक्टोरिया स्ट्रीट से केवल शिया समुदाय के लोगों को आने-जाने दिया जाएगा। किसी भी दशा में इस मार्ग से सुन्नी समुदाय के लोगों को नहीं जाने दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *