लखनऊ : (मानवीय सोच) शिकायत का निस्तारण एक घण्टें मे किया जाये, निस्तारण के उपरांत शिकायत कर्ता से फीडबैक लिया जाए ।मंडलायुक्तस्मार्ट सिटी स्थित कमाण्ड कन्ट्रोल रुम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि हो रही बरसात के मद्देनजर कन्ट्रोल रुम 24×7 स्थापित करें।
मण्डलायुक्त डा. रोशन जैकब ने आज सम्बन्धित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करे। इसके साथ ही कन्ट्रोल रुम के वाट्स एप नं. एवं टोल फ्री नम्बर व लैंड लाइन नं. भी जारी करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिहं, अपर नगर आयुक्त अविनेन्द्र सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे। कन्ट्रोल रुम में सम्बन्धित विभागों के जिम्मेदार अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किये जाये- मंडलायुक्त निरीक्षण के दौरान स्थापित कन्ट्रोल रुम के सम्बन्ध में नगर आयुक्त इन्दजीत सिंह ने बताया है
9219902911, 9219902912, 9219902913, 9219902914 टोल फ्री नं0 1533 लैंड लाइन नं0 0522-289764, 289783 तथा सीवरेज टोल फ्री नं0 1800-3130-522 है। जिस पर आम जनता अपनी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते है।
