ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

DM आवास पर गाय के इलाज के लिए लगाए सात डॉक्टर

फतेहपुर   (मानवीय सोच)    मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ओर से जारी एक आदेश व्हाट्सअप ग्रुप पर वायरल हो रहा है। इस हादसे में डीएम आवास में गाय के इलाज के लिए सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने की बात कही गई है। इस आदेश के वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। डीएम ने तो सीवीओ की जमकर क्लास ली। वहीं अफसर शासन स्तर से मामले पर कार्रवाई की आशंका जता रहे हैं। हालांकि संबंधित अधिकारी ने इस लेटर को शरारतपूर्ण तरीके से वायरल करने की बात कही है।

दोआबा में गौशाला के मवेशियों की तंदुरुस्ती को लेकर विभाग कितना संवेदनशील है इसकी बानगी प्रभारी सीवीओ डा. एसके तिवारी के उस के उस आदेश से लगा जब वह वायरल हो गया। सीवीओ ने डीएम की एक गाय के लिए प्रतिदिन एक डाक्टर की सुबह से शाम तक की ड्यूटी लगा दी और एक डाक्टर को दिनभर की रिपोर्ट देने का आदेश जारी कर दिया।

प्रभारी सीवीओ की हिटलरशाही का आलम यह रहा कि 50 किमी दूरी के डाक्टरों की ड्यूटी तो लगा दी जबकि शहर के पशु चिकित्सक को अभयदान दे दिया। मामले ने तब तूल पकड़ा जब गैर प्रांत में कार्यरत एक डाक्टर ने सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग कर ट्वीट कर दिया। मामले की जानकारी होने पर डीएम अपूर्वा दुबे ने प्रभारी सीवीओ को जमकर फटकार लगाई और आदेश को वापस लेने को कहा।

प्रभारी सीवीओ डॉ. एसके तिवारी ने बताया, मेरी मंशा गौशालाओं की उपेक्षा करना नहीं रहा है। पूर्व में जारी किया आदेश वापस ले लिया गया है। विभाग के सभी डाक्टर एक सामान हैं, जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है।

Scroll to Top