वाराणसी : (मानवीय सोच) जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने मंगलवार को सारनाथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन विभाग की तीन परियोजनाओं का जायजा लिया। साथ ही सदर तहसील में निर्माणाधीन वेयर हाउस को भी देखा। इस दौरान कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने कम मजदूर लगाने पर ठेकेदार को हैसियत प्रमाण पत्र निरस्त करने की चेतावनी दी। साथ ही कार्यदाया संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार मिश्र को नोटिस जारी कराया। डीएम सबसे पहले सारनाथ में धम्मेख स्तूप स्थित पार्क पहुंचे। वहां हो रहे विकास कार्यों व सुंदरीकरण के कार्यों को देखा।
