ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हल्के में न लें कमर का दर्द

अक्सर महिलाओं में कमर दर्द ज्यादा देखने केो मिलता है। दिनभर घर का काम करने वाली महिलाओं में यह समस्या आम है। लेकिन कई बार बैठने के गलत ढंग के कारण भी कमर दर्द की समस्या होने लगती है, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों में देखने मिलती है। आम समस्या होने की वजह से अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, अगर आपका कमर दर्द एक महीने से ज्यादा समय तक बना हुआ है और काफी दुख रहा है, तो सावधान होने की जरूरत है। अगर कमर दर्द के साथ वेट लॉस, फीवर, पेशाब नहीं रुकना, पाचन खराब रहने जैसा समस्याएं होने लगे, तो ये कैंसर (Cancer) के संकेत हो सकते हैं। कई बार कैंसर के होने का हमें काफी समय बाद पता चलता है, जिस कारण शरीर में कैंसर सेल्स पूरी तरह फैल जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि कैंसर से जुड़े लक्षणों के बारे पता रहे। कमर दर्द इन कैंसर का मुख्य कारण हो सकता है-

फेफड़ों का कैंसर

फेफड़ों के कैंसर से दुनिया भर लाखों जाने जाती हैं, जिस व्यक्ति को फेफड़ों का कैंसर होता है, उन लोगों में कमर दर्द की समस्या देखने मिलती है। फेफड़ों के कैंसर में ट्यूमर जब रीड़ की हड्डी को दबाने लगता है, तो कमर दर्द शुरु हो जाता है।

ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट या स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसर का सबसे आम और प्रमुख प्रकार है। ब्रैस्ट कैंसर धीरे-धीरे हड्डियों में पहुंच जाता, है जिससे कमर दर्द मुख्य रूप से पीठ के ऊपरी हिस्से और कंधों में दर्द का कारण बनता है।

प्रोस्टेट कैंसर

प्रोस्टेट कैंसर रीढ़ और आसपास के एरिया में ट्यूमर के दबाव के कारण पीठ दर्द का कारण बनता है। यह पुरुषों में 50 साल के बाद होने बहुत आम है। इसके अलावा यूरिन पास करने में दिक्कत और ब्लड का आना भी इसका कारण है।

पैनक्रिएटिक कैंसर

पैनक्रिएटिक कैंसर में भी ट्यूमर के रीढ़ की हड्डी को दबाने के कारण दर्द शुरु हो जाता है। इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें।

Scroll to Top