डॉक्टर व वार्ड ब्वॉय ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर महिला से किया दुष्कर्म

लखनऊ (मानवीय सोच) सिविल अस्पताल के तत्कालीन डॉक्टर व वार्ड ब्वॉय पर विकासनगर निवासी महिला ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वार्ड ब्वॉय को पकड़ लिया है।

पीड़िता का आरोप है कि 30 अप्रैल को सिविल अस्पताल गई थी। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर व वार्ड ब्वॉय ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाया और सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की तहरीर मंगलवार को महानगर थाने में दी।

डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी के मुताबिक, केस दर्ज कर वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर इस समय अयोध्या में तैनात है। जांच के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *