नमाज स्थलों के आसपास ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  जुमा अलविदा की नमाज और ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि अलविदा की नमाज और ईद के दृष्टिगत प्रदेश के समस्त जनपदों में 2933 संवेदनशील स्थान एवं हॉट स्पाट्स चिन्हित करते हुए 849 जोन व 2460 सेक्टर में पुलिस की तैनाती गयी है। नमाज स्थलों के आसपास तथा संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरे और हाई रिजोल्यूशन सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 29,439 मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। वहीं ईद के दिन इन मस्जिदों के अलावा 3865 ईदगाहों में भी नमाज अदा की जाएगी। अलविदा की नमाज के अवसर पर सादे वस्त्रों में भी महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही पुलिसकर्मियों को बॉडीवार्न कैमरा और वाइना कूलर के साथ तैनात किया जाएगा। अभिसूचना तंत्र तथा सोशल मीडिया सेल को सक्रिय व सतर्क करते हुए अफवाहों पर नियंत्रण की विशेष कार्यवाही की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *