ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

DSP की हत्‍या के बाद अवैध खनन के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने 24 गांवों में की छापेमारी

नूंह (हरियाणा)   (मानवीय सोच)   हरियाणा पुलिस  ने शनिवार को अवैध खनन  के खिलाफ 24 गांवों में छापेमारी कर बिना दस्तावेज के 236 वाहन जब्त किए हैं. डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई (DSP Surender Singh Bishnoi) को 19 जुलाई को नूंह में अवैध खनन की जांच के दौरान एक ट्रक ने कुचल दिया था, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक, ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था.

नूंह के एसपी वरुण सिंगला ने कहा, “हमने तकनीक और ह्यूमन इंटेलीजेंस की मदद से तलाशी अभियान चलाया और विशिष्ट इनपुट  मिलने के बाद अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें हमने 24 गांवों में अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की और बिना दस्तावेजों के 236 वाहन पाए गए, जिन्हें मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्‍त कर लिया गया. हमने 60 अन्य वाहनों को भी जब्त किया और उन्हें खनन विभाग ने कथित रूप से अवैध खनन में शामिल होने के लिए जब्त किया गया”.

एसपी ने कहा कि उन्होंने मामले में तीन मामले भी दर्ज किए हैं और सीआरपीसी की धारा 102 (संपत्ति जब्त करने के लिए पुलिस अधिकारी की शक्ति) के तहत 27 ‘चोरी के वाहनों’ को जब्त किया गया है, जिसकी जांच बाद में एक अलग मामले में की जाएगी.

मुख्य आरोपी की पहचान शब्बीर उर्फ ​​मित्तर के रूप में हुई है जो हरियाणा के टौरू का रहने वाला है और उसे बुधवार को नूंह डीएसपी हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया. उसे हरियाणा पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था. आरोपी को भरतपुर (राजस्थान) के गंगोरा की पहाड़ियों से गिरफ्तार किया गया, जहां वह डीएसपी की हत्या के बाद छिपा था.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को सुरेंद्र सिंह बिश्नोई के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘हम राज्य में खनन माफिया पर लगाम कसेंगे और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’

खट्टर ने कहा कि खनन क्षेत्रों के पास पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी और खनन वाहनों और उनके उपकरणों का गंतव्य भी तय किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मृतक पुलिस अधिकारी के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएसपी ने बहादुरी से अपनी ड्यूटी निभाई और घटना में शामिल डंपर ट्रक की पहचान कर ली गई है.

Scroll to Top