ई-रिक्शा चालक ने बेसुध युवक को बीच सड़क पर फेंका हुई मौत

लखनऊ (मानवीय सोच) ठाकुरगंज के कैंपवेल रोड इलाके में ई-रिक्शे में बैठे युवक को चालक बेसुध हालत में बीच सड़क पर फेंककर फरार हो गया। घटना के वक्त ई-रिक्शे पर कई लोग सवार थे पर किसी ने कुछ नहीं कहा। सड़क पर तड़पते युवक को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

एडीसीपी पश्चिम सीएन सिन्हा के मुताबिक मृतक युवक के पास मिले मोबाइल फोन की मदद से उसकी पहचान सहारनपुर गौशाला रोड निवासी सूरज कश्यप (35) के तौर पर की गई। उसके पिता राम सुंदर ने पुलिस को बताया कि वह गोंडा नवाबगंज का रहने वाला है। सूरज की पत्नी काफी दिनों मायके में रह रही थी जिसे लेने के लिए गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे सूरज सहारनपुर से गोंडा जाने के लिए निकला था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *