ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

7.4 की तीव्रता वाले भूकंप ने ताइवान में मचाई तबाही

ताइवान के लिए आज का दिन एक बार फिर इतिहास में दर्ज हो गया। आज से ठीक 25 साल पहले भी देश में एक तगड़ा भूकंप आया था जिससे देश को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ था। आज यानि बुधवार सुबह ताइवान में एक बड़ा भूकंप आया। इस भूकंप कि तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है।

भूकंप से जुड़ी कई विडियो सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है वहां की इमारतें नीचे की ओर झुक गईं हैं इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस भूकंप का झटका कितना तेज हो सकता है। ध्वस्त इमारतों में लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं, जापान ने अपने तटों के लिए वॉर्निंग जारी की है। जानिए इस जबरदस्त भूकंप में अबतक कितना कुछ तबाह हुआ है। पढ़िए ताइवान भूकंप से जुड़ी 10 बड़ी बातें…

भूकंप के तेज झटकों के कारण ताइवान में कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। इसके अलावा कई इमारतें नीचे की ओर झुक गईं। कई ध्वस्त हुई इमारतों के मलबे लोग फंसे हुए हैं। भूकंप के केंद्र के करीब ताइवान के पूर्वी तट पर स्थित हुलिएन शहर में नुकसान की खबर है। वहीं इस भूकंप की वजह से फिलीपींस और जापान में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।

ताइवान के अग्निशमन विभाग ने बुधवार को कहा कि अब तक एक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल हैं।

इस जबरदस्त भूकंप के बाद 23 मिलियन यानि 2 करोड़ से अधिक लोगों की आबादी वाले इस द्वीप पर ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई है। इसके साथ ही ताइपे में मेट्रो सेवा भी निलंबित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ताइपे में एक नवनिर्मित जमीन के ऊपर की मेट्रो लाइन आंशिक रूप से अलग हो गई थी।

सुबह समय में आए इस भूकंप के सभी स्कूलों को सार्वजनिक मीडिया और मोबाइल फोन के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। सभी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को काम और कक्षाएं रद्द करने का निर्देश दिया गया है ।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप आने के लगभग 15 मिनट बाद योनागुनी द्वीप के तट पर 30 सेमी (लगभग 1 फीट) की सुनामी लहर का पता चला है। इशिगाकी और मियाको द्वीपों में छोटी लहरें मापी गईं।

ताइवान प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ के पास स्थित है। इस वजह इस इलाके में हमेशा ही भूकंप के झटके आते रहते हैं।

जापान के आत्मरक्षा बलों ने ओकिनावा क्षेत्र के आसपास सुनामी प्रभाव के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए विमान भेजे और यदि जरूरत पड़ी तो लोगों को निकालने के लिए भी जापान तैयारी कर रहा है।

चीन ने चीनी मुख्य भूमि के लिए सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि हवाई या अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र गुआम में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। 25 सालों में यह सबसे मजबूत भूकंप माना जा रहा है। इससे पहले 1999 में ताइवान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।

Scroll to Top