ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ समेत कई जगह भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता

लखनऊ (मानवीय सोच)  सीतापुर समेत कई जिलों में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 1.16 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 मापी गई। इसका केंद्र लखनऊ से 139 किमी दूर उत्तर-उत्तरपूर्व में 82 किमी की गहराई में रहा।

हालांकि अभी तक जानमाल के किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। झटकों के चलते लोगों की नींद खुल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं, जन्माष्टमी मना रहे लोग भी घबराकर पंडालों से बाहर निकल आए। लोगों के अनुसार झटका इतना तेज था कि घरों में रखे कूल, फ्रिज समेत कई सामान देर तक हिलते रहे।

सीतापुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
कान्हा के जन्म लेते ही सीतापुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 1:16 पर अचानक एक तेज भूकंप का झटका महसूस हुआ। लोगों ने बताया कि झटका इतनी तेज था कि घरों में रखे हुए कूलर व फ्रिज कुछ देर के लिए हिल गए। कुछ ही देर में इधर उधर से तमाम रिश्तेदार नातेदारों के फोन आने शुरू हो गए। लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके कुछ देर रहे थे। उसके बाद शांत हो गए। इसकी वजह से लोग काफी देर तक जागते रहे।

बहराइच में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। लोगों ने बताया की जन्माष्टमी देख कर लौटने के बाद सोने के लिए जाते वक्त झटके महसूस किए। लोगों के अनुसार यह घटना 1:15 के आसपास की है।

उत्तराखंड में भी झटके
इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ इलाके में हल्के झटके महसूस किए गए, जो रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता भूकंप की तीव्रता मापी गई। एनसीएस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हेनले गांव के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया।

Scroll to Top