ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डैंड्रफ से निपटने के आसान घरेलू उपाय

सर्दियों में ड्राइनेस की समस्या सिर्फ स्किन पर ही देखने को नहीं मिलती, बल्कि स्कैल्प पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है। जो खुजली और जलन की वजह बन सकता है, लेकिन क्योंकि आज हम डैंड्रफ के बारे में बात करने वालेे हैं, तो सबसे पहले तो डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प के बीच के अंतर को जान लेना जरूरी है। बहुत से लोग इसे एक मान लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

डैंड्रफ की स्थिति

डेड स्किन जब स्कैल्प में जमा होने लगती है, तो वह पपड़ीदार त्वचा का रूप लेने लगती है। पीली बड़ी फ्लेकी डेड स्किन ही डैंड्रफ है। वैसे आपको बता दें कि बहुत ऑयली स्कैल्प होने पर भी डैंड्रफ की समस्या हो सकती है, जिससे लगातार खुजली होती रहती है। समय से इसका उपचार न किया जाए, तो चेहरे, पीठ, गर्दन पर पिंपल्स की भी परेशानी हो सकती है।

नारियल तेल

नारियल तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं। साथ ही ये स्कैल्प क मॉयश्चराइज भी करता है। इसे लगाने से पहले गुनगुना कर लें और बालों की लेंथ के साथ स्कैल्प में अच्छी तरह से अप्लाई करें। कम से कम 1 घंटा लगाकर रखें। उसके बाद शैंपू करें। नारियल का तेल बालों के लिए सबसे अच्छा तेल है। इससे स्कैल्प हाइड्रेट रहता है ना कि ऑयली और दूसरा बाल भी सॉफ्ट रहते हैं।

जोजोबा ऑयल

इस तेल लगाने से भी ड्राई स्कैल्प की प्रॉब्लम दूर होती है, वो हाइड्रेट रहती है। ये ऑयल बालों की जड़ों में पहुंचकर उसे गहराई से मॉयश्चराइज करता है। साथ ही ग्रोथ में भी मदद करता है। इसे सीधे स्कैल्प पर अप्लाई करें और हल्की मसाज करें। वैसे शैंपू में मिलाकर भी लगा सकते हैं।

एलोवेरा

डैंड्रफ से निपटने में एलोवेरा का इस्तेमाल आज से नहीं, बल्कि काफी पहले से किया जा रहा है। इससे बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं जिनमें से एक है डैंड्रफ। एलोवेरा जेल निकालकर मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट बना लें। बालों में 30-45 मिनट लगाकर रखें फिर नॉर्मल पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा और ऑलिव ऑयल

बेकिंग सोडा और ऑलिव ऑयल का कॉम्बिनेशन डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में बेहद असरदार है। यह डेड स्किन को रिमूव करता है और स्कैल्प को एक्सफोलिएट भी करता है। बेकिंग सोडा और ऑलिव ऑयल को बराबर मात्रा में मिलाएं और स्कैल्प पर लगाएं। ज्यादा नहीं बस 15 मिनट बाद शैंपू कर लें।

Scroll to Top