ED ने क्रिप्टो एक्सचेंज वज़ीरएक्स के बैंक बैलेंस को किया फ्रीज

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स के बैंक बैलेंस को फ्रीज कर दिया है. ED ने वजीरएक्स चलाने वाली कंपनी जानमाई लैब के एक निदेशक से संबंधित परिसरों की तलाशी ली, इस दौरान मिली गड़बड़ी को देखते हुए ED निदेशक के 64.67 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस को फ्रीज करने का फैसला किया है.

खास बात ये है कि ED की इस कार्रवाई से कुछ दिन पहले ही वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद को बताया था कि ईडी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के कथित उल्लंघन के लिए वज़ीरएक्स से संबंधित दो मामलों की जांच कर रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *