छात्रवृत्ति घोटाले में अहम किरदार जलाल जैदी की ईडी को तलाश

लखनऊ (मानवीय सोच) छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी को जालसाज संजय राय शेरपुरिया जैसे किरदार की तलाश है। खुद को आईएएस अफसर बताने वाला मेरठ का जलाल जैदी छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी हाइजिया के संचालकों की मदद कर रहा था। जैदी का नाम हाइजिया ग्रुप की आयकर विभाग की जांच में भी सामने आ चुका है।

वह राजधानी में तैनात रहे दो आईएएस अफसरों के जरिए अायकर विभाग के अफसरों पर कार्रवाई न करने का दबाव बना रहा था। उसके बारे में पुख्ता जानकारियां मिलने के बाद ईडी की एक टीम जल्द मेरठ भेजने की तैयारी है ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके।

ईडी ने हाइजिया के संचालक और घोटाले के मास्टरमाइंड सईद इशरत हुसैन जाफरी उर्फ लकी जाफरी की तलाश में बुधवार को छापे मारे तो उसके हाथ लकी जाफरी का करीबी अफजल जाफरी और कॉलेज का अकाउंटेंट अम्मार काजमी लग गया। दोनों से पूछताछ करने के बाद उनको साथ लेकर ईडी की टीमों ने बृहस्पतिवार को राजधानी के बालागंज इलाके में स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *