ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बेंगलुरु: चीनी ऐप से जुड़ी 12 इकाइयों पर ईडी का छापा

बेंगलुरु:  (मानवीय सोच) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंशकालिक नौकरी उपलब्ध कराने के बहाने युवाओं के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने को लेकर चीन से जुड़ी एक कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की है. अंशकालिक नौकरी के तहत सोशल मीडिया मंचों पर ‘सेलिब्रिटी’ के वीडियो ‘अपलोड’ करना और उन्हें ‘लाइक’ करना शामिल था. संघीय एजेंसी ने सोमवार को कहा उसने बेंगलुरु में कम से कम 12 कंपनी पर छापा मारा, जो ऐप ‘कीपशेयरर’ से संबद्ध हैं और इस कार्रवाई में 5.85 करोड़ रुपये मूल्य का धन जब्त किया गया.

ईडी ने एक बयान में कहा कि जांच में यह पाया गया कि भोले-भाले लोगों, खासतौर पर युवाओं के साथ कुछ चीनी नागरिकों ने एक मोबाइल ऐप के जरिये धोखाधड़ी की, जिसका नाम कीपशेयरर है, दरअसल, उन्होंने लोगों को अंशकालिक नौकरी देने का वादा किया था और उनसे धन एकत्र किया. प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि चीनियों द्वारा स्थापित कंपनियों ने यहां कई भारतीयों की भर्ती निदेशक, अनुवादक, मानव संसाधन प्रबंधक और टेली-कॉलर के रूप में की

इसने कहा, ‘‘उन्होंने भारतीयों के दस्तावेज हासिल किए और बैंक खाते खोले. आरोपी चीनी नागरिकों ने ऐप विकसित किया और व्हाट्सऐप तथा टेलीग्राम के जरिये इसका विज्ञापन देना शुरू किया.” ईडी ने कहा, ‘‘यह ऐप एक निवेश ऐप से जुड़ा हुआ था और पहले ऐप पर पंजीकरण के जरिये उन्होंने युवाओं से पैसे एकत्र किए.”

आरोपियों ने इस ऐप के जरिये निवेश के नाम पर भी लोगों से धन एकत्र किया, जबकि युवाओं को सेलिब्रिटी के वीडियो ‘लाइक’ करने तथा उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने का काम दिया गया. एजेंसी ने दावा किया, ‘‘काम पूरा होने पर, वे प्रति वीडियो 20 रुपये उनके कीपशेयरर वालेट में जमा कर देते थे. कुछ समय तक पैसा जमा किया गया लेकिन बाद में ऐप को ‘प्ले स्टोर’ से हटा लिया गया. इस तरह लोगों के साथ उनके निवेश को लेकर धोखाधड़ी की गई.”

एजेंसी ने कहा कि इस घोटाले के जरिये एकत्र किये गये धन का हेरफेर बेंगलुरु की कुछ कंपनी के खातों के जरिये किया गया और फिर इन्हें क्रिप्टो करेंसी में तब्दील कर चीन स्थित क्रिप्टो एक्सचेंज में स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस ने एक आरोपपत्र में कहा था कि 92 आरोपियों में से छह चीनी नागरिक जबकि एक ताइवानी नागरिक है, जो पूरे घोटाले को नियंत्रित कर रहे थे.

Scroll to Top