ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ED से क्यों परेशान हैं CM उद्धव ठाकरे

मुंबई (मानवीय सोच) महाराष्ट्र  के पुष्पक बुलियंस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य में सत्तारूढ महाविकास आघाडी के नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ED ने मंगलवार को सीएम उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार के घर छापा मारकर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी सीज कर ली.

उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार पर मारा छापा

ED की टीम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे के भाई श्रीधर पाटणकर के खिलाफ कार्रवाई की. एजेंसी ने श्रीधर पर कार्रवाई करते हुए उनके 11 फ्लैट प्रोविजनल अटैच कर दिए. ये फ्लैट ठाणे  में नीलाबंरी प्रोजेक्ट के हैं, जो साईबाबा हाउसिंग कंपनी के नाम पर है. ये कंपनी श्रीधर पाटणकर  की है. प्रोविजनल अटैक किए गए इन फ्लैट की कीमत 6.45 करोड़ रुपये है.

सूत्रों के मुताबिक  ED पुष्पक ग्रुप पर कार्रवाई कर रही थी. उसी दौरान श्रीधर पाटणकर  की कंपनी के फ्लैटों को भी अटैच करने की कार्रवाई कर रही थी. बताया जा रहा है कि तीन और कंपनियां ED के राडार पर हैं, जिनमें से एक में श्रीधर पाटणकर पार्टनर हैं.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने की कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक ED ने साल 2017 में पुष्पक बुलियंस के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था. इस मामले में ED अब तक उसकी 21 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है. बताते चलें कि मनी लांन्ड्रिंग के आरोपों में महाविकास आघाडी के कई नेता ED के राडार पर  है. हालांकि ये पहला मौका है, जब एजेंसी ने सीधे मुख्यमंत्री के साले के खिलाफ कार्रवाई की है.

बीजेपी ने की इस्तीफा देने की मांग

महाविकास आघाडी के नेता केंद्रीय जांच एजेंसियों पर राजनीतिक बदले के तौर पर कार्रवाई का आरोप लगा चुके हैं. सीएम ठाकरे के रिश्तेदार के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आना तय माना जा रहा है.

ईडी की इस कार्रवाई के बाद बीजेपी सीएम उद्धव ठाकरे  पर हमलावर है. पार्टी नेता नितेश राणे ने श्रीधर पाटणकर  पर हुई कार्रवाई के बाद सीएम उद्धव ठाकरे का इस्तीफा मांगा है. उन्होंने कहा कि नैतिकता के तकाजे को देखते हुए मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

 

Scroll to Top