ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पंजाब में भी दिल्ली की ही तरह शिक्षा क्रांति की हो गई है शुरुआत; केजरीवाल

नई दिल्ली: (मानवीय सोच)  आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के अंदर शिक्षा क्रांति जैसे हो रही है वैसे ही पंजाब में भी शुरुआत हो गई है. टीचर्स को तैयार करने के लिए शनिवार को 36 प्रिंसिपल सिंगापुर जा रहे हैं. 6 फरवरी से 10 फरवरी तक उनकी ट्रेनिंग होगी. दिल्ली में 1000 से ज़्यादा टीचर्स विदेश जा चुके हैं. जहां एक तरफ दिल्ली से सीखकर अन्य राज्य अपने टीचर्स को विदेश भेज रहे हैं. इस साल भी टीचर्स की विदेश में ट्रेनिंग के लिए बजट रखा था.

दिल्ली के उपराज्यपाल पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि 30 टीचर्स दिसम्बर और 30 टीचर्स मार्च में विदेश जाने वाले थे. लेकिन LG साहब के यहां फ़ाइल पड़ी हुई है. अक्टूबर में हमने फ़ाइल भेजी थी उन्होंने ऑब्जेक्शन लगाया हमने दोबारा भेजी. LG की तरफ से कहा गया उन्हें आपत्ति नहीं है सवाल है कि उन्हें आपत्ति नहीं है तो वो क्यों नहीं भेज रहे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों में फ़ाइल गवर्नर के पास नहीं जाती है. 2018 में कोर्ट ने भी कहा था कि फ़ाइल LG के पास नहीं जाएंगी लेकिन केंद्र सरकार ने बदमाशी करके GNCTD संशोधन कानून लागू कर दिया.संविधान के परे जाकर उन्होंने कानून लागू कर दिया जिसके खिलाफ हमने कोर्ट में अर्जी लगाई हुई है. चुनी हुई सरकार के काम में अड़चन डालना सही नहीं है. ED की चार्जशीट में आबकारी नीति का पैसा गोवा में इस्तेमाल किये जाने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि ईडी ने 5000 केस फ़ाइल किये होंगे. ED सरकार गिराने और विधायक खरीदने/बेचने के लिए होती है. ED की चार्जशीट पूरा फिक्शन है.

Scroll to Top