ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

देशभर में आज धूमधाम से मनाई जा रही ईद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद की दी बधाई

देशभर में गुरुवार सुबह ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांग रहे हैं और फिर एकदूसरे को गले लगाकर बधाई देते नजर आ रहे हैं। जहां बुधवार शाम भारत में ईद के चांद का दीदार हुआ और लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। वहीं आज देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाई जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद की दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देती हूँ। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूँ कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।

पीएम मोदी ने दी ईद की बधाई
ईद के मौके पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर आपसी भाईचारे को बढ़ने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ये त्योहार एकजुटता और शांति की भावना फैलाए। पीएम मोदी ने सभी लोगों की खुशी और स्वस्थ रहने की भी कामना की।

हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह में दिखी ईद की रौनक
दिल्ली में ईद-उल-फितर से पहले हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह को सजाया गया। बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, ईद-उल-फितर के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए लोग
ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा करने के लिए जामा मस्जिद में श्रद्धालु इकट्ठा हुए। नमाज के बाद लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद जश्न मनाते हुए बच्चे गले मिले। प्यार और भाईचारे का पैगाम इन मासूम बच्चों ने एकदूसरे को गले लगाकर दी।

 

Scroll to Top