दिल्ली की जामा मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज ; पीएम मोदी ने ईद के मुबारक मौके पर बधाई दी

दिल्ली  (मानवीय सोच) रमजान का पवित्र महीना पूरा होने पर आज ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है. ईद के मौके पर देशभर में मस्जिदों में नमाज अदा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी है. दिल्ली की जामा मस्जिद के साथ ही अन्य मस्जिदों में जुटे नमाजियों ने ईद के मुबारक मौके पर नमाज अदा की और इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी, बधाई दी. 

पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों को ईद के मुबारक मौके पर बधाई दी है. सोशल मीडिया पर देर रात से बधाइयों का दौर चल रहा है. दिल्ली के साथ ही देश के अन्य शहर, गांव, कस्बों की मस्जिद, ईदगाह में लोगों की भारी भीड़ जुटी. ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. 

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी ईद पर नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी. पश्चिम बंगाल के हावड़ा समेत कई जगह ईद की नमाज अदा की गई और इसके बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. ईद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *