ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)   चुनाव आयोग ने बुधवार को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान करते हुए कहा कि त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव 16 फरवरी को और नागालैंड तथा मेघालय विधानसभाओं के चुनाव 27 फरवरी को होंगे और तीनों राज्य विधानसभाओं के चुनाव परिणाम दो मार्च को घोषित किये जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनुपम चंद्र पांडे तथा अरुण गोयल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को नागालैंड तथा मेघालय में एक साथ 27 फरवरी को मतदान कराया जा रहा है। त्रिपुरा की सभी 60 सीटों के लिए 21 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी और 30 जनवरी तक नामांकन किया जा सकेगा तथा दो फरवरी तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। मेघालय और नागालैंड में 31 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी और सात फरवरी तक नामांकन किया जा सकेगा। उम्मीदवार 10 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि देश में जितने भी चुनाव होते हैं वहां कोई हिंसा नहीं होती है और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। आयोग सुनिश्चित करेगा कि इन तीनों राज्यों में भी चुनाव के दौरान कोई हिंसा नहीं होगी। चुनाव आसान हो यह काम किया जा रहा है और 300 से ज्यादा मतदान केंद्रों को पूरी तरह से महिलाएं संचालित करेंगी। कई जगह महिला मतदाताओं के क्रेच भी बनाए जा रहे हैं। युवाओं को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। युवा कर्मचारियों के माध्यम से चुनाव मतदान केंद्रों को ज्यादा प्रभावी तरीके से संचालित किया जाएगा। सभी केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं करने की व्यवस्था की गई है।

चुनाव आयोग ने कहा कि इस चुनाव में नागालैंड की एक रोचक तस्वीर है जिसमें एक घर आधा भारत में पड़ता है और आधा म्यामार में पड़ता है। कई जगह अस्थायी पुल हैं और वहां से पोलिंग पार्टी को अपने तैनाती केंद्र पर जाना पड़ेगा जिसकी प्रशंसा होनी चाहिए। उनका कहना था कि यह प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहे। बच्चों की परीक्षा प्रभावित नहीं हो इसलिए मार्च से पहले मतदान प्रक्रिया पूरा करने की कोशिश की गई है।

उन्होंने कहा कि तीन विधानसभाओं का कार्यकाल 12, 15 और 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। इन तीनों राज्यों में पिछले कुछ चुनावों से लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ रहा है और महिलाओं की मतदान में भागीदारी ज्यादा रही है जो लोकतंत्र के लिए गौरव की बात है।

Scroll to Top