ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हाईटेक होगा चुनाव, एक ही EVM से होगी कई पदों के लिए वोटिंग

लखनऊ: (मानवीय सोच)  देश भर में कई राजनीतिक दल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का विरोध कर रहे हैं। इस बीच मल्टी पोस्ट ईवीएम से भी मतदान की तैयारी हो रही है। इसके तहत एक ही ईवीएम से एक साथ कई पदों के लिए वोट डाले जा सकेंगे। ऐसी ईवीएम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ने बनाई है। इससे स्थानीय निकाय चुनाव में काफी मदद मिलेगी, जहां कई पदों के लिए एक साथ वोटिंग होती है। इन मशीनों की टेस्टिंग के साथ राज्यों के चुनाव आयुक्तों के साथ कई दौर की मीटिंग भी हो गई है। माना जा रहा है कि इसी साल जुलाई से नई ईवीएम का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के ट्रेड शो में आईटीआई के स्टॉल पर मल्टी पोस्ट ईवीएम (EVM) का प्रदर्शन किया जा रहा है। आईटीआई रायबरेली के अडिशनल जनरल मैनेजर कौशल कुमार ने बताया कि अभी तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव ईवीएम से होते हैं। अगर ये चुनाव भी एक साथ होते हैं तो दो मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अब एक ही मशीन से कई पदों के लिए वोट डाले जा सकेंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों के चुनाव में होगा। इसमें ग्राम प्रधान से लेकर सदस्य तक कई पदों के लिए एक साथ वोटिंग होती है। अभी तक ये चुनाव बैलट पेपर से ही करवाए जाते हैं।

यूपी में तीन आईटीआई में होगी निर्माण

आईटीआई बेंगलुरु के डिप्टी चीफ इंजिनियर सीपी द्विवेदी ने बताया कि मल्टी पोस्ट ईवीएम आईटीआई बेंगलुरु ने विकसित की है। यूपी में रायबरेली, मनकापुर और नैनी में इन मशीनों का निर्माण हो सकता है, जो जुलाई से शुरू भी हो जाएगा। मौजूदा योजना के मुताबिक, इनका निर्माण आईटीआई में ही होगा। जरूरत पड़ने पर सरकार किसी प्राइवेट पार्टनर के साथ मिलकर भी मशीनें बनवा सकेगी।

ऐसे काम करेगी एमपीईवीएम

आईटीआई रायबरेली के एजीएम केके मिश्र ने बताया कि मल्टी पोस्ट ईवीएम में बैलट यूनिट और कंट्रोल यूनिट अलग-अलग होंगी। इसमें आठ पदों के लिए और 225 प्रत्याशियों के नाम दर्ज करने की क्षमता है। हर पद के सामने उसके उम्मीदवारों के नाम होंगे। मतदाता हर एक पद के लिए एक-एक बटन दबाएगा। बाद में कंट्रोल यूनिट में अलग-अलग पदों पर उसका डेटा इकट्ठा हो जाएगा।

दुश्मन नहीं सुन सकेंगे सैनिकों की बातें

आईटीआई ने सेना के लिए आईपी इन्क्रिप्टर भी तैयार किया है। सैन्य अफसर अपने सैनिकों को या सैनिक आपस में बात करेंगे तो कोई तीसरा बीच में आवाज नहीं सुन सकेगा। अगर सैनिक आपस में मोबाइल पर भी बात करेंगे तो बीच में डिक्रिप्ट नहीं किया जा सकेगा। इस आईपी इन्क्रिप्टर के जरिए आवाज को पहले ही इन्क्रिप्ट कर दिया जाता है। इसके बाद संदेश पहुंचते पर ही यह डिक्रिप्ट होती है।

Scroll to Top