ग्राम पंचायतों पर बिजली बकाया 1479 करोड़ पार

लखनऊ (मानवीय सोच)  ग्राम पंचायतों के बिजली बिल का बकाया पावर कॉर्पोरेशन के लिए नई चुनौती बन गया है। 1479.54 करोड़ रुपये बकाये का जल्द भुगतान न हुआ तो केंद्र से कॉर्पोरेशन को मिलने वाली सहायता रुक सकती है। इस प्रकरण को जल्द ही कैबिनेट के समक्ष रखकर समाधान की तैयारी है।

ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायत भवनों, सामुदायिक केंद्रों, सामुदायिक शौचालयों, ग्रामीण स्ट्रीट लाइट व पेयजल कनेक्शन के बिजली बिल का भुगतान ग्राम पंचायतों के स्तर से होना है।

तमाम प्रयास के बावजूद ग्राम पंचायतों से बकाया भुगतान न के बराबर है। बढ़ते-बढ़ते बकाया 1479.54 करोड़ पहुंच गया है। बिजली कनेक्शन के सत्यापन का भी काम चल रहा है। सत्यापन के बाद बकाया राशि और बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *