यूपी (मानवीय सोच) पॉवर कॉर्पोरेशन के बिलिंग सिस्टम साफ्टवेयर को मंगलवार शाम से अपग्रेड किया जाएगा। जिसके चलते प्रदेश भर के शहरी क्षेत्र में अगले 24 घंटे तक बिजली उपभोक्ता सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान न तो लखनऊ समेत अन्य शहरों में बिजली का बिल जमा हो सकेगा और न ही उसमें कोई संशोधन किया जा सकेगा।
