ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिजली विभाग का खेल , 5 हजार लेकर लगाया पुराना मीटर

बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। पांच हजार रुपए लेकर पुराना मीटर बांधने वाले संविदा लाइनमैन को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। भ्रष्टाचार का शिकार हुए विद्युत वितरण उपकेंद्र के भिलवल फीडर के हुसैनाबाद गांव निवासी रवि पाल ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने अशोक रावत को बिजली कनेक्शन के लिए 5000 रुपये दिया था, जिसके बाद अशोक पुराना मीटर लगाकर चला गया परन्तु कोई रसीद नहीं दी। लगातार रसीद मांगने के बाद भी आज तक कोई रसीद नही मिली। और उसके बाद बकाया बिजली बिल चुकता करने के लिए फोन के माध्यम से 16 हजार रुपये की मांग की गई।

जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है।  वायरल हो रहे  इस आडियो में 48 सौ मीटर रीडिंग के आधार पर 35 हजार रूपये का बिल बनने की बात बताते हुए राजू नाम का एक शख्स जो कि अशोक रावत के साथ सहयोगी के रूप में काम करने वाला बताया जाता है के द्वारा 16 हजार रूपये देने पर पूरा हिसाब चुकता करने का आश्वासन दे रहा है और बता रहा है कि अशोक भी हमारे साथ हैं, जेई साहब से बात भी हो चुकी है। बकाया बिजली बिल साफ कराने की जिम्मेदारी हमारी होगी। पीड़ित उपभोक्ता रवि पाल ने बताया कि वह लगातार तीन साल से कनेक्शन की रसीद मांग रहा है लेकिन संविदा विद्युत कर्मी अशोक रावत द्वारा मीटर पर बिल  चढ़े ना होने की बात बताते हुए रसीद देने से इनकार किया जाता रहा। रवि पाल ने बताया कि जब उसने रसीद के लिए ज्यादा जोर दबाव बनाया तो उसके घर आए  अवर अभियंता संदीप चतुर्वेदी उसकी समस्या सुनने के बजाए अपनी मनमानी लिखा पढ़ी करके चले गए और कहा कि वह अपने कर्मचारियों को बचाने का काम करेंगे। 

Scroll to Top