ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के 400 मदरसों और मस्जिदों में हो रहा ; बिजली विभाग ने जारी किया नोटिस

यूपी    (मानवीय सोच)   400 से ज्यादा मस्जिदें और मदरसे बिना कनेक्शन के ही बिजली से रोशन हो रहे हैं। इन पर अब बिजली विभाग की नजर टेढ़ी हो गई है। बिजली विभाग ने ऐसे सभी मस्जिदों और मदरसों के जिम्मेदार लोगों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर बिजली कनेक्शन लेने को कहा है। साथ ही साफ किया है कि इसके बाद भी कोई कनेक्शन नहीं लेगा तो फिर चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग ने जोरदार तरीके से अभियान चला रखा है। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने भी बिजली विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए बकाएदारों से वसूली से लेकर हर हाल में बिजली चोरी रोकने को कहा गया है। इस आदेश के बाद खलबली मची हुई है। इस बीच अब बिजली विभाग की नजर शहर की मस्जिदों व मदरसों पर टिक गई है।

रामपुर में ज्यादातर मस्जिदें और मदरसों में बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। बिना कनेक्शन के इस्तेमाल हो रही बिजली से एसी तक चलाए जा रहे हैं। बिजली विभाग इन सभी मस्जिदों और मदरसों में कनेक्शन देने की तैयारी कर रहा है। बिजली विभाग ने फिलहाल मस्जिदों और मदरसों के जिम्मेदारों से अपील की है कि वह सप्ताह भर के भीतर कनेक्शन करा लें और किसी भी दिक्कत से बचें।

अधिशासी अभियंता भीष्म सिंह तोमर ने बताया कि शहर में करीब चार सौ मस्जिदों और मदरसों मे बिजली कनेक्शन नहीं है। इसकी सूची पुलिस से भी मंगवा ली गई है। इन सभी से अपील है कि वह सप्ताह भर के भीतर बिजली कनेकशन लें ले। यदि कनेक्शन नहीं लेंगे तो बिजली काटी जाएगी और फिर बिजली चोरी के तहत मुकदमे भी दर्ज होंगे। उन्होंने लोगों से इसमें सहयोग की अपील की है।

Scroll to Top