ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सार्वजनिक अवकाश में काम नहीं करेंगे बिजली कर्मी

लखनऊ (मानवीय सोच)  विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ ने श्रम कानूनों के विपरीत काम कराने का विरोध किया है। संघ ने एलान किया कि सार्वजनिक एवं साप्ताहिक अवकाश में कोई भी तकनीकी कर्मी काम नहीं करेगा। इस संबंध में संगठन ने मंगलवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को नोटिस भेजा है। इसमें चेतावनी दी है कि यदि उत्पीड़न पर अंकुश नहीं लगा तो आंदोलन होगा। 

नोटिस में केंद्रीय अध्यक्ष विभांशु कुमार सिंह एवं केंद्रीय महासचिव अमित कुमार राठौर ने कहा कि तकनीकी कर्मियों से बंधुआ मजदूरों की तरह बिना विभागीय साधन उपलब्ध कराए काम कराया जा रहा है। उपकेंद्र कर्मियों से उनके साप्ताहिक व सार्वजनिक अवकाश के दिन घर से बुलाकर बकाएदारों की बिजली काटने और राजस्व वसूली का कार्य कराना गलत है। 

सितंबर में हुए समस्या समाधान सप्ताह के दौरान तकनीकी कर्मियों को सुबह आठ से रात आठ बजे तक कार्य करना पड़ा। कहीं पर तो रात 10 से 12 बजे कर्मियों से कार्य लिया गया है। इसके एवज में न कोई अतिरिक्त पारिश्रमिक मिलता है और न ही अवकाश दिया जा रहा है। राजस्व वसूली के दौरान जानलेवा हमले में जो कर्मचारी जख्मी हुए उनकी विभाग ने कोई मदद भी नहीं की।

Scroll to Top