ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बंगाल के डीजीपी और एसपी बशीरहाट को ईडी पर हुए हमले के फुटेज के साथ ईमेल से की गई शिकायत

राशन घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। तलाशी और पूछताछ करने के बाद देर रात ईडी ने राशन घोटाले में उत्तर 24 परगना के बनगांव के पूर्व चेयरमैन शंकर आध्य को गिरफ्तार कर लिया। ईडी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें संदिग्ध लेनदेन और बयानों में विसंगतियों के कारण गिरफ्तार किया गया है।

शंकर को आज कोर्ट में पेश करेगी ईडी

ईडी के अधिकारी शुक्रवार की रात बनगांव से शंकर को लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गए थे। केंद्रीय एजेंसी शनिवार को शंकर को कोर्ट में पेश कर अपनी हिरासत में लेने के लिए अर्जी दाखिल कर सकती है। गिरफ्तारी के बाद शंकर ने कहा कि मैं केंद्रीय एजेंसी की जांच में सहयोग करूंगा।

ईडी पर हुआ था हमला

शंकर को गिरफ्तार करने और उसके बनगांव स्थित घर से बाहर ले जाने के दौरान ईडी को विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध करने वालों में महिलाएं सबसे आगे थीं। ईडी के साथ चल रहे केंद्रीय बल के वाहन पर ईंटें फेंकी गईं। ईडी और केंद्रीय बलों का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है। यह आरोप लगाए जा रहे थे। यह भी आरोप है कि केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, शंकर के ससुराल में तलाशी के बाद करीब साढ़े आठ लाख रुपये बरामद हुए। ईडी के मुताबिक, लेनदेन के संबंध में जो भी जानकारी मिली है वह संदिग्ध है।

ईडी ने हमले को लेकर की शिकायत

ईडी ने डीजीपी और एसपी बशीरहाट को हमले के फुटेज के साथ ईमेल से शिकायत कर दी है। पुलिस ने संदेशखाली हमले के मामले में तीन एफआइआर दर्ज की है।

Scroll to Top