ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बेंगलुरु से मालदीव जा रही GO FIRST फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

बेंगलुरु  (मानवीय सोच)   माले (मालदीव) गो फर्स्ट फ्लाइट की कोयंबटूर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 92 यात्री सवार थे। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें आज शाम कोयंबयूर हवाई अड्डे से ही माले की ओर रवाना किया जाएगा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, इंजन में कुछ खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बेंगलुरु से उड़ान भरकर माले की ओर जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट के इंजन में कुछ खराबी सामने आई। गो फर्स्ट के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि दोपहर 12 बजे विमान ने टेकऑफ किया। ठीक एक घंटे बाद इंजन अत्यधित गर्म हो गया। जिसके बाद अलर्ट अलार्म बजने लगा। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और नजदीकी एयरपोर्ट कोयंबटूर पर लैंडिंग की इजाजत मांगी।

इमरजेंसी लैंडिंग से पहले रनवे पर तैनात दमकलकर्मी
एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पायलट ने कोयंबटूर एयरपोर्ट के रनवे पर इमरजेंसी लैंडिग की परमिशन मांगी और इंजन को लेकर अपडेट दिया। फ्लाइट के रनवे पर उतरने से पहले ही दमकल कर्मी और सुरक्षाबल मौके पर मौजूद थे।

सभी यात्री सुरक्षित
गो फर्स्ट प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट में सवार सभी 92 यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। कोयंबटूर में इमरजेंसी लैंडिग के बाद इंजीनियरों की टीम ने फ्लाइट के इंजन की जांच की और अब फ्लाइट उड़ान भरने के लिए पूरी तरह फिट है। शाम को फ्लाइट माले के लिए रवाना होगी।

Scroll to Top